फिल्म किसी का भाई किसी की जान का BTS Viral Video, धमाकेदार एक्शन करते नजर आए सलमान खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिलम 'किसी का भाई किसी की जान' के एक्शन शूटिंग सीक्वेंस का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के एक्शन शूटिंग सीक्वेंस का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/CrNS37iIjM7/

इस वीडियो में सलमान फिल्म के विलेन के साथ फाइट का सीन फिल्मा रहें हैं। सलमान खान बीटीएस वीडियो में जगपति बाबू और विजेंद्र सिंह के साथ धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आ रहें हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अजीत कुमार की वीरम का रीमेक है। गौरतलब है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। 

वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

फिल्म किसी का भाई किसी की जान का गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू्’ रिलीज 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिलम 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ रिलीज हो गया है। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं।'किसी का भाई किसी की जान' का गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ रिलीज हो गया है।सलमान खान, देवी प्रसाद, नेहा भसीन, यो यो हनी सिंह की आवाज में यह गाना है।

https://www.instagram.com/p/CrLiUX0IF0G/

'लेट्स डांस छोटू मोटू' गाने में सलमान के साथ पूजा हेगड़े सहित पूरी टीम ने जबरदस्त डांस किया है। हर किसी का डांस स्टेप देखने लायक है। सभी ने लुंगी पहनकर साउथ इंडियन लुक में धमाल मचा दिया है। गौरतलब है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें:- फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया Deepika Padukone का वर्कआउट वीडियो, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

संबंधित समाचार