Nagar Nikay Chunav 2023 : बस्ती में समाजवादी पार्टी ने घोषित किए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी कार्यालय पर सदर विधायक व जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा सभी निकायों में सबसे मजबूत स्थिति में है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नेहा वर्मा को टिकट मिला है। नेहा वर्मा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की पत्नी हैं।

अंकुर वर्मा ने हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ सपा के साइकिल की सवारी कर लिए हैं। वहीं, मुंडेरवा नगर पंचायत के लिए मोहमद आरिफ व बभनान से सईद अहमद को उम्मीदवार बनाया गया है। रुधौली से धीरषेन निषाद, हर्रैया से कुंवर कौशलेंद्र व बनकटी से गुजराती देवी पर पार्टी ने दांव लगाया है। गायघाट से रामसुरेश, कप्तानगंज से चंद्र प्रकाश चौधरी को टिकट दिया गया है। गणेशपुर से नाहिद बानो व नगर बाजार से पूनम उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - गोंडा : बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह समेत 2 बरी, जानें पूरा मामला..

संबंधित समाचार