Kanpur Dehat: Hello! अतीक गैंग के गुर्गे मंगलपुर में छिपे है, पकड़ सको तो पकड़ लो, और तीन घंटे यूं घूमती रही पुलिस...
कानपुर देहात में अतीक गैंग के गुर्गे के छिपे होने की पुलिस को सूचना दी।
कानपुर देहात के लालजीपुरवा में माफिया अतीक गैंग के गुर्गे होने की जानकारी पर पुलिस तीन घंटे से अधिक परेशान रही। बाद में सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कानपुर देहात, अमृत विचार। लालजीपुरवा में माफिया अतीक गैंग के गुर्गे होने की जानकारी पर पुलिस तीन घंटे से अधिक परेशान रही। बाद में सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मंगलवार की रात किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि मंगलपुर थाना के मुंडेरा किन्नर सिंह ग्राम पंचायत के मजरा लालजीपुरवा में अतीक अहमद के गुर्गे असलहों व बम के साथ छिपे हैं। जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन गांव पहुच गए और छानबीन शुरू की। करीब तीन घंटे से अधिक की जांच के बाद जानकारी फर्जी पाई गई। जिस पर सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लिया।
मंगलपुर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि अतीक गैंग के बावत सूचना छानबीन में गलत पाई गई है। जिस युवक के मोबाइल से फोन किया गया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया है कि उसके मोबाइल से दूसरे युवक ने फोन कर सूचना दी थी। जिसपर फोन करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
