बरेली: अब नगर निगम में ही बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
बरेली,अमृत विचार। शहर में वाहनों को खड़ा करने का बड़ा इंतजाम करने के लिए नगर निगम ने अब नई योजना बनानी शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम परिसर में ही एक मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। मेयर …
बरेली,अमृत विचार। शहर में वाहनों को खड़ा करने का बड़ा इंतजाम करने के लिए नगर निगम ने अब नई योजना बनानी शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम परिसर में ही एक मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
मेयर डा. उमेश गौतम का कहना है कि निगम के परिसर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा। बिल्डिंग के बराबर में पड़ी खाली जगह में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने तैयारी की जा रही है। आर्किटेक्ट और निगम के इंजीनियरों के साथ जमीन का मौका मुआयना किया गया है। पार्किंग के लिए जमीन ठीक है।
मेयर ने कहा कि इस समय में शहर को पार्किंग की बेहद जरूरत है। पार्किंग बनने से शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। वहीं, मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जगह देखकर वहां का नक्शा बनाएंगे ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
