बरेली: कल लगेगा सूर्य ग्रहण, लेकिन नहीं लगेगा सूतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य मेष राशि में उपस्थित रहेंगे। सूर्य ग्रहण सुबह 7: 4 से दोपहर 12 :29 बजे तक रहेगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। पशुपति नाथ मंदिर के पुजारी पं. मुकेश मिश्र ने बताया कि सूर्य ग्रहण थाईलैंड, मलेशिया, चाइना, अमेरिका, न्यूजीलैंड आदि देशों में दिखाई देगा। सुरेश शर्मा नगर निवासी ज्योतिषाचार्य पं. रमाकांत दीक्षित ने बताया कि इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार जहां-जहां ग्रहण का असर होता है, वहां पर सूतक काल प्रभावी माना जाता है। सूतक काल ग्रहण के लगने के 12 घंटे पूर्व शुरू हो जाता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: हज प्रशिक्षण और टीकाकरण के लिए छह स्थान चिन्हित, सूची जारी

 

 

संबंधित समाचार