उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के निदेशक शोएब अहमद का निधन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के निदेशक शोएब अहमद का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। एक सप्ताह के भीतर यूपीसीए के लिये यह दूसरा बड़ा झटका है। इसके पूर्व संघ के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का 13 अगस्त को सिंगापुर में गुर्दे की बीमारी के चलते निधन हो …
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के निदेशक शोएब अहमद का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। एक सप्ताह के भीतर यूपीसीए के लिये यह दूसरा बड़ा झटका है। इसके पूर्व संघ के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का 13 अगस्त को सिंगापुर में गुर्दे की बीमारी के चलते निधन हो गया था।
यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला ने दुख प्रकट करते हुए कहा, “ शोएब भाई ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को आगे बढ़ाने में अपना महती योगदान दिया था। खासकर महिला क्रिकेट के उत्थान में उनका बड़ा योगदान रहा। उनके लंबे अनुभव को देखते हुए ही संघ ने उन्हें निदेशक मंडल में शामिल करने का निर्णय लिया था। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक यूपीसीए को अपनी सेवायें दीं। वह मेरे लिए बड़े भाई के समान थे। उनके रिक्त हुए स्थान की जल्द भरपाई मुश्किल होगी। ”
संघ के सचिव युद्धवीर सिंह अपने शोक संदेश में कहा, “ यह हमारी एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति है। वह करीब 15 साल से संघ में निदेशक के पद पर रहे। इसके अलावा बीसीसीआई की अंपायर कमेटी में भी रहे। वह महिला क्रिकेट कमेटी में करीब चार साल चेयरमैन भी रहे थे। उनके अनुभव का हमारी एसोसिएशन को बहुत लाभ मिला।”
