चीन से एक जैसी सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिका-भारत, US कमांडर का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने बुधवार को यहां कहा कि भारत और अमेरिका चीन से समान सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी उत्तरी सीमा की सुरक्षा में जुटे भारत को बाइडेन प्रशासन न केवल ठंड के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध करवा सहायता पहुंचा रहा है बल्कि वह उसे अपना औद्योगिक आधार विकसित करने की उसकी कोशिश में भी मदद कर रहा है। 

अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन क्रिस्टोफर एक्विलिनो ने हिंद-प्रशांत राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों को लेकर प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति को बताया, हम भारत के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देते हैं और समय के साथ हम इसे बढ़ा रहे हैं एवं ढेर सारा कुछ कर रहे हैं। उनके समक्ष भी वही सुरक्षा चुनौती है, प्राथमिक सुरक्षा चुनौती है जिसका सामना हम करते हैं और वाकई यह उनकी उत्तरी सीमा पर यह समस्या है।

 उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते हमारी साथ काम करने की इच्छा भी है। हमारे समान मूल्य हैं। सालों से हमारे बीच दोस्ताना संबंध है। मैं अपने भारतीय समकक्ष जनरल चौहान से हाल ही में रायसीना डायलॉग के दौरान मिला था। मैं पिछले दो सालों में पांच बार भारत जा चुका हूं।

ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2023 : ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया तक ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार