अमरोहा: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, सिपाही भी घायल
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा देहात थाना पुलिस कांठ रोड से दरियापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार 3 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि बदमाश का दूसरा साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। …
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा देहात थाना पुलिस कांठ रोड से दरियापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार 3 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि बदमाश का दूसरा साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस बदमाश को पकड़ने के लिए काम्बिंग कर रही है। मुठभेड़ में बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंच गए।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि घायल बदमाश कमल को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर करीब 166 मुकदमे दर्ज है। पिछले दिनों 11 अगस्त को झोलाछाप डाक्टर के अपहरण किया था, जो कि मुरादाबाद सम्भल रामपुर अमरोहा में आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इसके साथी को भी पकड़ा गया है। एक गाड़ी दो तमंचे कारतूस बरामद हुए है और जांच की जा रही है।
अमरोहा देहात थाना पुलिस कांठ रोड से दरियापुर मार्ग पर रात्रि में संदिग्ध वाहनों कि चेकिंग कर रही थी कि एक सफेद रंग कि कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिससे पुलिस कि कार सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एसओ अमरोहा देहात अरिहंत कुमार ने बताया कि घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।झोलाछाप का अपहरण कमल ने ही किया था।
