रामपुर: मसवासी में बंदरों का खौफ, मासूम को काटकर किया घायल
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। आपस में लड़ रहे बंदरों ने घर में खेल रही बच्ची पर हमला कर दिया। उसके हाथ में काट लिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। शोर शराबा होने पर बंदर वहां से भाग गए।
गौरतलब है कि बंदरों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के खौफ से लोग बेहद परेशान हो गए हैं। घर में खेल रहे बच्चों पर बंदर हमला कर दे रहे हैं। वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नही किए जाने पर बंदरों ने मासूम बच्ची को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया गया है।
मामला नगर के मोहल्ला भूबरा का है। भूबरा वार्ड नंबर 3 में मुकेश मौर्य का घर है। मुकेश मौर्य राजमिस्त्री का काम करता है। गुरुवार को वह अपने काम पर गया हुआ था। इस दौरान मुकेश के बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी उत्पाती बंदर वहां पर लड़ते हुए आ गए और उन्होंने घर में खेल रही मुकेश की 3 वर्षीय पुत्री दया पर हमला बोल दिया बंदरों ने दया के हाथ में बुरी तरह काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। दया की चीख सुनकर जब तक उसकी मां घर से निकलकर आई। उसने शोर मचाया तब तक उत्पाती बंदर शोर सुनकर वहां से भाग गए। लहूलुहान अवस्था में दया की मां दया को लेकर नगर के चिकित्सक के यहां पहुंची। चिकित्सक ने दया के हाथ में टांके भरकर उसकी मरमपट्टी की है। बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने पर ग्रामवासियों में वन विभाग के प्रति भारी रोष की भावना बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से इनउत्पाती बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
ये भी पढे़ं- रामपुर : भाजपा गठबंधन से शफीक अंसारी और सपा से अनुराधा चौहान ने दाखिल किया नामांकन
