नगर निकाय चुनाव: नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 328 नामांकन पत्र दाखिल, 347 बिके
बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। चौथे दिन नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद, सभासद पद के लिए 328 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मेयर समेत अन्य पदों के लिए 347 पर्चों की खरीदारी की गई। हालांकि, अभी तक मेयर पद के लिए नामांकन का खाता नहीं खुल सका।कलेक्ट्रेट समेत सभी नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
गुरुवार को नगर निगम में पार्षद पद के लिए 22, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नवाबगंज में 1, फरीदपुर में 1, आंवला में 1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सभासद पद के लिए नवाबगंज में 29, फरीदपुर में 13, बहेड़ी में 38, आंवला में 27 पर्चे जमा हुए हैं। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए धौराटांडा में 5, सेंथल में 1, फरीदपुर में 1, रिछा में 1, देवरनियां में 2, शेरगढ़ में 4, मीरगंज में 1, फतेहगंज पश्चिमी में 4, शाही में एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।
नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए रिठौरा में 8, निजावत खां में 3, धौराटांडा में 4, सेंथल में 15, फतेहगंज पूर्वी में 1, फरीदपुर में 20, रिछा में 11, शेरगढ़ में 25, देवरनियां में 19, विशारतगंज में 19, सिरौली में 14, मीरगंज में 14, फतेहगंज पश्चिमी में 18, शाही में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। जबकि नगर नगर निगम में महापौर के लिए 7, पार्षद पद के लिए 114 नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक मेयर के लिए 22, पार्षद के लिए 667 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अब तक 81, सभासद के लिए 627, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 304, सदस्य के लिए 1235 पर्चे बिके हैं। चार दिनों में सभी पदों के लिए कुल 2935 पर्चे बेचे जा चुके हैं।
इन पदों के लिए बिके नामांकन पत्र
गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नवाबगंज में 4, फरीदपुर में 1,आंवला में 2, सभासद के लिए नवाबगंज में 15, फरीदपुर में 17, बहेड़ी में 5, आंवला में 21, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए ठिरिया निजावत खां में 1, धौराटांडा में 5, सेंथल में 11, फतेहगंज पूर्वी में 5, देवरनियां में 2, विशारतगंज में 3, सिरौली में 4, मीरगंज में 6, फतेहगंज पश्चिमी में 2, शाही में 8 पर्चे बिके हैं। सभासद पद के लिए निजावत खां में 5, रिठौरा में 5, धौराटांडा में 3, सेंथल में 7, फतेहगंज पूर्वी में 4, फरीदपुर में 3, रिछा में 2, देवरनियां में 12, शेरगढ़ में 14, विशारतगंज में 4, सिरौली में 12, मीरगंज में 10, फतेहगंज पश्चिमी में 9, शाही में 17, शीशगढ़ में 3 नामांकन पत्र बिके हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: गर्मी की दस्तक....बस अड्डों पर नकली कोल्डड्रिंक और पानी की बोतल बेचने का खेल शुरू
