फॉरेंसिक दल ने कोलकाता में हुए सिलेंडर विस्फोट की जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। कोलकाता में फॉरेंसिक दल ने गार्डन रीच इलाके में एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस घटना में दो नाबालिग समेत 21 लोग घायल हो गए थे। यह विस्फोट बृहस्पतिवार शाम को बिछलीघाट रोड पर स्थित एक मकान के भूतल पर हुआ था जब इसमें रह रहे लोग भोजन पका रहे थे।

विस्फोट के बाद आग लगने से 21 लोग झुलस गए थे और उनमें से तीन की हालत गंभीर है जबकि बाकी लोगों की हालत स्थिर है तथा उनका एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि फॉरेंसिक दल घटनास्थल से नमूने एकत्रित करेगा और विस्फोट की वजह का पता लगाने के लिए इन नमूनों की रासायनिक जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, विस्फोट की वजह गैस का रिसाव लग रही है लेकिन हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या विस्फोट के पीछे कोई और वजह है।

ये भी पढ़ें : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,692 नए मामले आए सामने 

संबंधित समाचार