बहराइच: बाइक सवार दंपती पर बाघ ने किया हमला, रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र के मदनिया गांव निवासी दंपती बाइक से वापस अपने गांव आ रहे थे। तभी बाइक सवार दंपती पर जंगल मार्ग पर बाघ ने हमला कर दिया। बाइक के गिरते ही बाघ भी चला गया। बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र के मदनिया गांव निवासी पप्पू अपनी पत्नी राबिया बेगम के साथ निजी कार्य के लिए तिकुनिया गए थे। गुरुवार शाम सात बजे बाइक सवार दंपती वापस अपने घर आ रहे थे। 

मंजीरा रोड पर पीपल के निकट मोटरसाइकिल सवार दंपती पर जंगल से निकले बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले में दोनों पति-पत्नी सड़क पर ही मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गए। घायल पप्पू ने बताया कि तेज आवाज और प्रकाश के चलते बाघ मौके से भाग गया। वहीं पति पत्नी के पैर पर बाघ के पंजों के निशान भी आए हैं। गंभीर रूप से घायल पति पत्नी ने मौके पर वन विभाग को सूचित किया। 

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार ने वनकर्मियों को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे वनकर्मी अवधेश और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के फील्ड ऑफिसर मंसूर के द्वारा बाघ के हमले में घायल पति पत्नी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पति पत्नी को सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है।

बाघ और बाघिन कर चुके हैं हमला
जिस स्थान पर बाघ के हमले में दंपती घायल हुए हैं। वहां पर पिछले वर्ष भी मंझरा में बीते वर्ष कई हमले हुए थे। जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। वन विभाग द्वारा अभियान चलाकर एक बाघिन और एक बाघ को पकड़ा गया था। तब हमले रुके थे।

यह भी पढ़े:-बलिया पुलिस को मिला बड़ी सफलता, 50 पैकेट शराब के साथ पांच को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार