प्रयागराज: घर से मुंबई जाने के निकला युवक लापता, पत्नी का आरोप- अपहरणकर्ता ने फोन कर मांगी फिरौती, पुलिस को दी सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। मुंबई कमाने के लिए घर से निकले युवक का पांच दिन पहले लापता हो गया। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक की पत्नी से पति के सलामती के लिए मिलने के साथ दो लाख की फिरौती मांगी है। परेशान पत्नी ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारी बारी का रहने वाला मोहम्मद शेबू उम्र 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद शहीद पांच भाई है। 

043

शेबू के 5 बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी तराना और बच्चों के साथ रहकर कबाड़ का काम करता है। 3 साल पहले वह सऊदी में कबाड़ का काम करता था। बाद में इस कारण से वापस लौट आया था। लगभग तीन साल से वह अपने इलाके में ही कबाड़ का काम कर रहा था। बीते एक महीने पहले उसने सऊदी वापस जाने के लिए वीजा पासपोर्ट अप्लाई किया था। जिसमे उसका मेडिकल होना था। मेडिकल के लिए लखनऊ भी गया, लेकिन उसे वहां से वापस कर दिया गया। इसके बाद वह अपने घर लौट आया था। 

बीते 17 अप्रैल को वह अपने ससुराल करछना में था। जहां लगभग 11:00 बजे सुबह वह मुंबई जाने के लिए चौकी स्टेशन पहुंचा और घरवालों को मुंबई जाने की जानकारी दी। कुछ देर के बाद युवक का फोन स्विच ऑफ हो गया। घर वालों ने सोचा कि मुंबई पहुंचने के बाद से बातचीत होगी। लेकिन बीच में उसका फोन बंद हो गया। वह कहा गया किसी को कुछ पता नहीं। दो दिन बाद यानि बुधवार को युवक के ही मोबाइल से किसी अन्य युवक ने उसकी पत्नी तराना को फोन किया और उससे अश्लील बातें करने लगा। 

Image 2023-04-21 at 14.11.02

युवक ने पति की सलामती के लिए ₹2 लाख  की फिरौती मांगी और मिलने के लिए बुलाया। परेशान पत्नी ने घरवालों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने छिवकी स्टेशन पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने करछना पुलिस के साथ-साथ प्रयागराज कमिश्नर से भी मामले में लिखित शिकायत की। पुलिस ने छिवकी स्टेशन पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन युवक कोई सुराग नहीं लगा। 

पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। फोन नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही युवक को तलाश कर लिया जाएगा। वहीं भाई तालिब और पत्नी तराना का कहना है कि पुलिस उनके मामले में हीलाहवाली कर रही है। पिछले 4 दिनों से लगातार थाने का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पुलिस अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। युवक के अपहरण होने के बाद से पूरा परिवार सकते हैं।

शराब के ठेके पर रहे सेल्समैन ने दी वीडियो
लापता शेबू के भाई तालिब ने बताया कि भाई की तलाश में वह जब छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां शराब के ठेके ओर काम करने वाले सेल्समैन ने एक वीडियो दी जिसमे उसके भाई के मुंबई जाने से पहले की कुछ तस्वीर्रे मौजूद थी। जिससे वह अपने भाई को पहचान सका ।

यह भी पढ़ें:-‘ज्ञानवापी मस्जिद के पास वजू के लिए पानी और टब की कराई जाए व्यवस्था’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

संबंधित समाचार