Budaun: मस्जिद के बाहर भिड़े सपा नेता आबिद रजा और फखरे अहमद शोबी, जमकर गाली-गलौज...धक्का मुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। अलविदा की नजाम के दौरान शहर की जामा मस्जिद के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मस्जिद से निकलने वाले लोगों से पहले मिलने को लेकर समाजवादी पार्टी के दो नेता और उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे से धक्का-मुक्की की। मारपीट तक की नौबत आ गई। 

सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सदर कोतवाली राजीव तोमर ने दोनों पक्ष को समझाकर भेज दिया। रमजान के महीने में अलविदा के दिन जिले भर की मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आबिद रजा और उनके समर्थक और फखरे अहमद शोबी जामा मस्जिद के बाहर चौराहे पर सड़क के दोनों खड़े थे। 

नमाज के बाद लोग बाहर आ रहे थे। दोनों सपा नेता से मिलते हुए निकल जा रहे थे। दोनों सपा नेता के समर्थक लोगों से पहले मिलने के लिए आगे आए। एक-दूसरे पर टिप्पणी करने लगे। धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जमकर हंगामा हुआ। अभद्रता करने लगे। गाली-गलौज हुई। तकरीबन आधा से पौन घंटे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी आलोक मिश्रा पीएसी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर किया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने क्षेत्र का जायजा लेकर शांति व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: जिला महिला अस्पताल में मां-बेटा समेत चार कोरोना संक्रमित मिले

संबंधित समाचार