बरेली: नर्सों को सदैव अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए: डॉ. केशव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केशलता कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लैंप लाइटिंग सेरेमनी

बरेली, अमृत विचार। केशलता कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी में नर्सिंग छात्रों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, निदेशक डाॅ. लता अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस मौके पर चेयरमैन ने मुख्य अतिथि सीबीगंज इंटर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. भानु प्रताप सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

उप प्राचार्या अनिता गौटलिव ने नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं द्वारा नाइटेंगिल प्लेज का उद्बोधन कराया। सभी विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई गई कि वे कभी भी किसी मरीज को कोई भी क्षति नहीं पहुंचाएंगे और सदैव मानवता की सेवा करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ. केशव कुमार अग्रवाल ने कहा कि नर्सों को सदैव अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए। डॉ. लता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को साक्षरता का महत्व बताया। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के प्रथम श्रेणी के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्राचार्या डाॅ. प्रतिबा मनोहरम बी. ने मिस फ्लोरेन्स नाइटेंगिल के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन असिस्टेंट प्रो. आकाश मैसी, नर्सिंग ट्यूटर झिलिक सामन्ता ने किया। देवेन्द्र खंडेलवाल, एसोसिएट प्रो. ऋषभ कुमार, नितिन सहाय, अनुप्रिया, अनूप सिंह, शिवानी चौहान, हिमांशु पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज

संबंधित समाचार