रामपुर : स्वार उपचुनाव में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, तीन नामांकन निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीस पार्टी का टिकट डॉ. नाजिया सिद्दीकी को मिला, तीन निर्दलीय भी ठोंक रहे हैं चुनावी ताल

रामपुर, अमृत विचार। स्वार उपचुनाव में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जांच में तीन लोगों का नामांकन निरस्त हो गए। जबकि, पीस पार्टी का टिकट डॉ. नाजिया सिद्दीकी को मिला है। इसके अलावा तीन निर्दलीय भी चुनाव मैदान में डटे हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल में तीन नामांकन पत्र निरस्त हो गए। जिनमें रफीक पुत्र जुम्मा निवासी मोहल्ला काशीपुर तहसील स्वार निर्दलीय, सुभाष सिंह पुत्र फकीर चंद्र निवासी ग्राम दढ़ियाल मुस्तेहकम पोस्ट खास तहसील टांडा निर्दलीय और सुरेश सिंह पुत्र हरचरन सिंह निवासी ग्राम सरकथल पोस्ट पीपलीनायक तहसील टांडा निर्दलीय हैं।

अब उपचुनाव में छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने के संभावना है। क्योंकि 24 अप्रैल को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है। फिलवक्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। छजलैट प्रकरण में अब्दुल्ला आजम को मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद स्वार की सीट रिक्त हो गई थी।  

ये प्रत्याशी हैं स्वार उपचुनाव में
अनुराधा चौहान- समाजवादी पार्टी, शफीक अहमद-अपना दल सोनेलाल, डा. नाजिया सिद्दीकी- पीस पार्टी, मोहम्मद इरफान-निर्दलीय, मोहम्मद आरिफ- निर्दलीय, शिव प्रसाद-निर्दलीय ।

स्वार उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में तीन लोगों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं। छह प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। -सचिन राजपूत, आरओ स्वार

ये भी पढ़ें:- संभल: महंगे शौक पूरे करने को छात्रों ने की एजेंट से लूटपाट, नगदी व अन्य सामान बरामद

संबंधित समाचार