Ptet exam- 2023 में भाग्य आजमाएंगे 4 लाख 96 हजार परीक्षार्थी
जयपुर। राजस्थान के जयपुर दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड एव बीएससी. बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा-2023 में 4 लाख 96 हजार 308 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। दो वर्षीय बीएड हेतु 3 लाख 28 हजार 94 एवं चार वर्षीय बीएड हेतु 1 लाख 68 हजार 214 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
ये भी पढ़ें - मॉब लिंचिंग: मुआवजा नीति में संशोधन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस
जयपुर जिले से सर्वाधिक 64 हजार 542 एवं जैसलमेर जिले से सबसे कम 3 हजार 605 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरू जनजातीय विष्वविद्यालय द्वारा आगामी 21 मई, 2023 को प्रदेश में पीटीईटी परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा।
पीटीईटी जयपुर जिला संयोजक एवं प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जयपुर श्रीमती डॉ. अल्पना व्यास ने बताया कि जयपुर जिले में दो वर्षीय बीएड हेतु 49 हजार 651 एवं चार वर्षीय बीएड हेतु 14 हजार 891 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
ये भी पढ़ें - उपहार अग्निकांड: हाईकोर्ट अंसल बंधुओं की सजा बढ़ाने की अर्जी पर 18 जुलाई को करेगा सुनवाई
