बरेली: महिला के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो...अब कर रहा ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। पति के घर पर न होने पर रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह माह से महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इज्जतनगर पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति बाहर नौकरी करते हैं। उनका दूर का रिश्तेदार उनके घर पर आता है। करीब छह माह पहले आरोपी ने उसके बच्चे के सिर पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन शारीरिक संबंध बना लिए।

उसने वीडियो भी बना लिया। तब से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन दुष्कर्म करता है। करीब 15 पहले भी रिजवान घर पर आया और छेड़छाड करने लगा। मना करने पर मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: चांद हुआ दीदार...कल मनाई जाएगी ईद, अहसन मियां ने दी मुबारकबाद

संबंधित समाचार