संभल: आग से गेहूं की कटी फसल जली, एक लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/धनारी, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र में गेहूं की कटी फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गेहूं की फसल जलने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी कैलाश ने 12 बीघा जमीन में गेहूं की फसल काटकर इकट्ठा कर दी थी। शुक्रवार की शाम छह बजे वह गेहूं की निकासी करने के लिए ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर खेत पर पहुंचा। वहां गेहूं की पूलियों से लपटें उठती देख उसके होश उड़ गए। किसान ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज होने लगी।

आसपास के तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। किसान की आंखों के सामने उसकी 12 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी। कैलाश ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- संभल: महंगे शौक पूरे करने को छात्रों ने की एजेंट से लूटपाट, नगदी व अन्य सामान बरामद

संबंधित समाचार