भारत सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है : प्रधानमंत्री मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर कहा कि भारत प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की अपनी संस्कृति के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने ट्वीट किया, पृथ्वी दिवस पर, मैं हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे सभी लोगों की प्रशंसा करता हूं। भारत प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की हमारी संस्कृति के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। 

ये भी पढ़ें : मध्य दिल्ली के विकास भवन में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

संबंधित समाचार