बहराइच: भाजपा नेता के बहन की पीटकर हत्या! भाई ने बहनोई और उसके भाई पर लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के बहन की ससुराल में शुकवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

कोतवाली नगर के अस्पताल चौराहा के पास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह निवास करते हैं। उनकी बहन सिम्मी अरोरा उर्फ नैंसी (32) का विवाह कोतवाली नगर के मोहल्ला नौवा गढ़ी निवासी रंजीत सिंह से हुआ था। शुक्रवार को रात में पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ।

इसके बाद सिम्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में 11 बजे सूचना मिलने पर भाई के साथ माता और अन्य लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। मौके पर महिला के शरीर पर चोट के निशान थे, साथ ही शव नीचे पड़ा देखा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने बहन की मारपीट कर हत्या करने का आरोप जीजा रंजीत सिंह और जीजा के भाई अरजीत सिंह पर लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

आज मैच देखने जाना था लखनऊ
मृतक महिला के भाई परविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बहन घर पर ही थी। शनिवार को लखनऊ में आईपीएल मैच देखने के लिए जाना था। इसके लिए चार टिकट बहन ने बनवाए थे। लेकिन रात में बहनोई ने हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:-बस्ती : रानीपुर ग्राम पंचायत पहुंचीं डीएम ने निरीक्षण के दौरान कारण बताओ नोटिस जारी किया, साथ ही सचिव का वेतन भी रोका

संबंधित समाचार