Kannauj: गंगा में डूबी किशोरियां का नहीं लगा सुराग, SDRF की टीम खोजने में जुटी, मंत्री असीम अरुण समेत DM पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में दूसरे दिन भी गंगा में डूबी किशोरियों का सुराग नहीं मिला।

कन्नौज में दूसरे दिन भी गंगा में डूबी किशोरियों का सुराग नहीं मिला। एनडीआरएफ की टीम गंगा के गहरे पानी में खोजने में जुटी। मंत्री असीम अरुण समेत डीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे।

कन्नौज, अमृत विचार। सखौली गांव से श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद सामग्री के विर्सजन के दौरान डूबी दोनों किशोरियां का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम ने गंगा के गहरे पानी में खोज की पर कोई पता नहीं चला। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने गंगा तट पहुंच कर जानकारी ली।

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव सखौली से शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद सामग्री का विर्सजन लोग ट्रैक्टर से महादेवी गंगा तट पर पहुंचे थे। गंगा स्नान के दौरान सखौली गांव निवासी कमलेश की पुत्री संजना व जगदीश की पुत्री मुस्कान गहरे पानी में डूब गई थीं। मंत्री असीम अरुण को जसौली के प्रधान प्रतिनिधि अशोक राजपूत ने इसकी जानकारी दी।

इस पर शनिवार सुबह पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दोनों किशोरियों की खोज की। इस दौरान मंत्री असीम अरुण व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला भी पहुंचे। शाम तक टीम खोज कर रही थी पर किशोरियों का पता नहीं चला था। 

परिजनों को लेकर गई पिकअप तारों में फंसी, दो पोल टूटे 

घटना के बाद परिजनों व गांव के लोगों को गंगा तट से लेकर सखौली गांव पहुंची पिकअप बिजली के झूलते तारों में फंस गई। इससे बिजली के दो पोल टूट गए। गनीमत रही कि घटना के समय बिजली नहीं थी। बिजली होती तो गांव में बड़ा हादसा हो सकता था। दो पोल टूटने से सखौली गांव में पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह प्रधान प्रतिनिधि ने तिर्वा एसडीओ कुलदीप राजपूत को जानकारी दी। इस पर जेई ने टूटे पोल दूसरे लगवा कर बिजली व्यवस्था बहाल की है।

संबंधित समाचार