आज का राशिफल। 23 अप्रैल, 2023
मेष
आज आपकी जीवनशैली अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। नए संबंधों को लेकर सावधान रहें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
वृष
आज कारोबार में सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
मिथुन
आज महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा। अनैतिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है।
कर्क
आज फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने वाले हैं। विवादों में आपकी विजय हो सकती है। किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह
आज सहकर्मियों की बातें आपको बुरी लग सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने से आपको लाभ होगा। आप सकारात्मक बने रहें। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाएं।
कन्या
आज दोस्तों के साथ पार्टनरशिप में कारोबार शुरू कर सकते हैं। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। शरीर में ताजगी और उत्साह रहेगा। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे।
तुला
आज पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। किसी की भी आर्थिक गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। दर्शन और योग में आपकी स्वाभविक रुचि हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। महिलाएं किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें।
वृश्चिक
आज तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके सामाजिक संपर्क मधुर होंगे। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे। प्रेम संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं। विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
धनु
आज ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में जल्दबाजी न करें। एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। मन में नकारात्मक भावना न आने दें। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मकर
आज मित्रों पर पूरी तरह से निर्भर न रहें। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा उपयोग करेंगे। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसंद करेंगे। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें।
कुंभ
आज दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह न रहें। आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध मधुर रखें।
मीन
आज घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भौतिक भोग-विलास का आनंद लेंगे। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। आलस्य के कारण अपना नुकसान करा सकते हैं।
