वाराणसी : 27 लाख रुपए के साथ छात्र गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी, अमृत विचार। कैंट रेलवे स्टेशन से एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। छात्र के पास से पुलिस को 27 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये रुपये लेकर छात्र कैंट स्टेशन से बिहार के नालंदा जाने वाला था। इसी बीच चेकिंग के दौरान कैंट स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक को इस काम के बदले दस हजार रुपये दिए जाने थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें - वाराणसी: डॉक्टर नितेश रंजन बने पूर्वोत्तर रेलवे जोन सलाहकार समिति के सदस्य
