Bareilly: 1.816 किलो अफीम के साथ महिला गिरफ्तार, जल्द भेजा जाएगा जेल
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर पुलिस ने शनिवार को एक महिला को 1 किलो 816 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम राजकुमारी है। वह बिसारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मझगवां में रहने वाली है।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अफीम को अपने ही गांव के प्रमोद कश्यप से लेकर आई है। अफीम बेचने के बदले में उसे प्रमोद एक बार में 10 हजार रुपये देता है। उसने बताया कि वह अफीम को पंजाब और चंडीगढ़ में बेचती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रमोद को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व एसआई रजनी चौधरी कर रही थीं।
यह भी पढ़ें- Bareilly: सपा जिलाध्यक्ष ने चालक पर दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला
