Bareilly: मेयर समेत 26 नगर पंचायत अध्यक्ष के नामांकन दाखिल, बिके 475 पर्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छठे दिन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए किसी भी निकाय में नहीं हुआ नामांकन

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को मेयर पद के निर्दलीय उम्मीदवार समेत नगर पंचायत अध्यक्ष के 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। हालांकि, शनिवार को नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद के लिए किसी भी निकाय से पर्चे नहीं भरे गए। महापौर समेत 475 नामांकन पत्रों की शनिवार को बिक्री हुई है। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

शनिवार को मेयर पद के लिए कुर्मांचल नगर निवासी संजय ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप नामांकन दाखिल किया। मेयर पद के लिए संजय ने सबसे पहले पर्चा खरीदा था। पार्षद के लिए 65 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जबकि नगर पंचायत पद के लिए अध्यक्ष के 25 और सदस्य के लिए 154 पर्चे भरे गए।

अब तक छह दिनों में मेयर, निकायों के अध्यक्ष के 97, सभासद के 1166 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। छठे दिन मेयर के लिए एक पर्चा जियाउर्रहमान ने खरीदा है। पार्षद के 67, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 11, सभासद के 40, नगर पंचायत अध्यक्ष के 21, सभासद के लिए 41 नामांकन पत्रों की खरीद की गई है। अब तक मेयर, अध्यक्ष के 508, सभासद के 2824 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। कलेक्ट्रेट और बरेली कॉलेज में नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे हैं। नामांकन की प्रक्रिया के दौरान पूरे समय पुलिस मुस्तैद रही।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सपा जिलाध्यक्ष ने चालक पर दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार