अयोध्या निकाय चुनाव 2023: महापौर के अलावा कांग्रेस के सभी प्रत्याशी घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली में शेषनाथ, गोसाईगंज में शमा परवीन, कुमारगंज में विजयपाल, भदरसा में प्रकाश, बीकापुर में संजय और खिरौनी में कुसुम को टिकट

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। नगर निगम के महापौर और विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम पर अभी आलाकमान ने निर्णय नहीं लिया है, लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और कुछ में सदस्यों के दावेदारी को हरी झण्डी दे दी है।

जिसके बाद जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चेयरमैन पद पर नगर पालिका परिषद रुदौली में शेषनाथ यादव, नगर पंचायत कुमारगंज में विजय पाल सिंह, नगर पंचायत खिरौनी में कुसुम देवी, नगर पंचायत गोसाईगंज में शमा परवीन, नगर पंचायत भदरसा में प्रकाश निषाद और नगर पंचायत बीकापुर में संजय कुमार तिवारी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि चेयरमैन के साथ विभिन्न नगर पंचायतों के सभासद प्रत्याशियों की भी घोषणा की गई है।

सभासद पद हेतु रुदौली नगर पालिका में श्रीमती मीना देवी, शेषनाथ यादव, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद नासिर, शिवप्रसाद, मोहम्मद इरफान खान, मसूद अहमद, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद उज्जम अहमद, मोमिना को टिकट मिला है। भरतकुंड भदरसा में रघुनाथ रविंद्र कुमार, सालिकराम, गीता यादव, अजय कुमार, जाकिया बानो, तौफीक अहमद, असगर अली, आसिफ खान को सभासद, गोसाईगंज नगर पंचायत में हुबराज वर्मा, सरिता, उमेश सिंह, अशोक कुमार ,अनिल, शाहाना बानो, ओमप्रकाश मौर्य, अजय भोजवाल, इजहार आलम, राहुल जायसवाल, शक्तिमा गुप्ता, शमा परवीन को, बीकापुर में निर्मला देवी, सीताब़ा देवी, मालती देवी, मुशीर अहमद, खिरौनी नगर पंचायत में पूनम विनोद कुमार राज यादव रामगोपाल रिजवान तथा कुमारगंज नगर पंचायत में नीता, जयचंद्र, विकास सिंह, शकुंतला, अंजुम ,संगीता व मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में जनक लली, सूर्य कुमार ,योगेंद्र सिंह, अख्तरुल निशा, आशीष कुमार को जिलाध्यक्ष ने सभासद पद का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:-AAP सांसद संजय सिंह ने ED को भेजा कानूनी नोटिस, कहा- माफी मांगें वरना...

संबंधित समाचार