बरेली: कांग्रेस से केबी त्रिपाठी ने किया मेयर पद के लिए नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। रविवार को कांग्रेस के उम्मीदवार केबी त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेसी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच नामांकन करने पहुंचे। नामांकन स्थल से 200 मीटर पहले ही बनाई गई बैरिकेडिंग पर समर्थकों को पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। 

इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी निर्धारित लोगों के साथ आगे बढ़े। कलेक्ट्रेट के अंदर दाखिल होने से पहले मौजूद पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद आगे जाने दिया। 

ये भी पढ़ें- बरेली: बेटी की बारात आने से पहले पिता की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार