जौनपुर: सूडान में फंसे युवक ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। अफ्रीकी देश सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के कारण हालत खराब होने लगे हैं। वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें से एक उत्तरप्रदेश (यूपी) के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव निवासी राजेश कुमार सिंह भी शामिल हैं।
वहां की स्थिति को लेकर राजेश के परिवार के लोग चिंतित हैं। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रोजी रोटी के सिलसिले में पिछली आठ मार्च को सूडान गए राजेश की पत्नी व बच्चे किसी अनहोनी की आशंका से जहां चिंतित हैं। उन्होंने राजेश की सकुशल वापसी के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगायी है। दो भाइयों में सबसे बड़े दिनेश सिंह दिल्ली रहतें है, जबकि राजेश सिंह अभी बीते माह सूडान पहुंचे।

उधर, राजेश के वृद्ध पिता राममूरत सिंह की अभी बीते छह अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। राजेश की पत्नी सुनीता सिंह ने बताया कि दोपहर में पति द्वारा मोबाइल पर मैसेज किया गया था। यहां की स्थिति बेहद खराब है। बमबाजी और मारपीट हो रही है। शनिवार रात सवा आठ बजे कई बार फोन किया गया लेकिन मोबाइल ऑनलाइन होने के बाद भी फोन रिसीव न होने से परिजन चिंतित हैं। पत्नी के साथ पुत्री ज्योति पुत्र वीरू सिंह व गोलू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता