VIDEO : बेसबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसा शख्स, घुटनों के बल बैठ गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज...यूजर ने बताया 'पब्लिसिटी स्टंट'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डोजर स्टेडियम में खेले जा रहे बेसबॉल मैच के दौरान एक शख्स सिक्योरिटी को तोड़कर मैदान में घुस गया। हजारों दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। इस बीच मैदान में शख्स ने सरेआम घुटनों के बल बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को रिकार्डो जुआरेज नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें जुआरेज को अपनी गर्लफ्रेंड रमोना सावेद्रा को प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/Cqcgv0TuEWx/

वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेडियम में बेसबॉल मैच चल रहा होता है। इसी दौरान जुआरेज दर्शकों के बीच से उठकर मैदान के अंदर घुस जाता है। बीच मैदान में वह घुटनों के बल बैठता है और रिंग निकालकर मैच देखने आई अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने लगता है। लेकिन तभी सिक्योरिटी गार्ड्स दौड़कर जुआरेज को दबोच लेते हैं वो उसे उठाकर मैदान से बाहर ले जाते हैं।  इस वीडियो पर  लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

 

एक यूजर ने कहा- प्रपोजल का आईडिया अच्छा था, पर तरीका गलत। दूसरे यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ, गर्लफ्रेंड ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। बाद में जुआरेज ने गर्लफ्रेंड रमोना संग तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने बताया कि ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया गया है। अब सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी सुर्खियों में हैं।

https://www.instagram.com/p/CqowWz_pMGv/

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 RCB vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर आरसीबी के खिलाफ चुनी गेंदबाजी, ग्रीन जर्सी में उतरी विराट कोहली की टीम

संबंधित समाचार