IPL 2023 : ग्लेन मैक्सवेल-फाफ डू प्लेसी ने खेली शानदार पारी, राजस्थान ने आरसीबी को 189 रनों पर रोका
बेंगलुरु। ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 66 गेंद पर 127 रन की साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 189 रन बनाये। मैक्सवेल ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 44 गेंद में 77 रन की पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के लगाये। डु प्लेसी ने उनका अच्छे से साथ देते हुए 39 गेंद में 62 रन की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये। यह दोनों जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन साझेदारी टूटने के बाद आरसीबी के बल्लेबाज आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 33 रन ही बना सके।
Average score batting first at the Chinnaswamy for day games is 165!
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 23, 2023
Bowlers, it’s your time now. Let’s do this! 🫡#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #GoGreen #RCBvRR pic.twitter.com/ATbW4JwYkr
राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिये जबकि युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली। चहल किफायती रहे और उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च किये। आरसीबी के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद बोल्ट ने पहली ही गेंद पर बेंगलुरु के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली (शून्य) और तीसरे ओवर में शाहबाज अहमद (दो रन) को आउट कर शानदार शुरुआत दिलायी। डु प्लेसी और मैक्सवेल पर हालांकि इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और दोनों ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए चौके छक्के की झड़ी लगा दी।
Same song, different verse 💯🎶
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 23, 2023
Yet another brilliant century partnership for Faf & Maxi! 🤝#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #GoGreen #RCBvRR pic.twitter.com/h0YnLkehj7
डु प्लेसी ने दूसरे ओवर में संदीप के खिलाफ दो चौका लगाने के बाद चौथे ओवर में इस गेंदबाज के खिलाफ दो दर्शनीय छक्के जड़े। दूसरी ओर मैक्सवेल ने बोल्ट के खिलाफ तीसरे और पांचवें ओवर में चार चौके लाग दिये। उन्होंने अश्विन के खिलाफ चौका और छक्का लगाया जिससे पावर प्ले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 62 रन हो गया। मैक्सवेल ने आक्रामक रुख जारी रखते हुए रिवर्स स्वीप पर चहल की गेंद को दर्शकों के पास भेजा। उन्होंने 10वें ओवर में जेसन होल्डर पर छक्के के साथ 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। डुप्लेसी ने 12वें ओवर में बोल्ट के खिलाफ एक रन लेकर शतकीय साझेदारी पूरी की और फिर चौके के साथ 31 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 14वें ओवर में शानदार क्षेत्ररक्षण के बाद गेंद को सीधे विकेट पर मारकर डु प्लेसी को रन आउट किया।
Captain or not, Faf loves sailing over milestones! 400 runs already this season! 🙌
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 23, 2023
You were exceptional today! 👏#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #GoGreen #RCBvRR @faf1307 pic.twitter.com/AlAOwJfY4L
अगले ओवर में अश्विन ने मैक्सवेल को चलता कर राजस्थान को बड़ी सफलता दिलायी। मैक्सवेल का रिवर्स शॉट सीधे होल्डर के हाथों में चला गया। दो ओवर में दो बड़े विकेट चटकाने के बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। चहल ने 17 वें ओवर में महिपाल लोमरोर (आठ रन) को पवेलियन भेजा वहीं सुयश प्रभुदेसाई खाता खोले बगैर रन आउट हुए। आखिरी ओवर में संदीप ने लगातार गेंदों पर दिनेश कार्तिक (16 रन) और विजयकुमार वैशाख (शून्य) को आउट कर आरसीबी को 190 रन से अंदर रोक दिया।
ये भी पढ़ें : सीडब्ल्यूजी बैठक : भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती-तीरंदाजी और कबड्डी को शामिल करने पर दिया जोर
