प्रयागराज: एक हाईटेक App से संपर्क में हैं शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। पुलिस और एसटीएफ को यह जानकारी मिली है कि माफिया डॉन अतीक की पत्नी शाइस्ता और बमबाज गुड्डू लगातार संपर्क में बने हुए हैं। इसी के साथ उमेश पाल शूटआउट के फरार शूटर्स साबिर और अरमान भी शाइस्ता और गुड्डू के संपर्क में बने हुए हैं।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान लगातार अतीक की पत्नी शाइस्ता के संपर्क में बने हुए हैं। मगर ये सभी आपस में बात करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ये सभी कई हाईटेक ऐप के जरिए एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं।

दरअसल शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पुलिस से बचने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जब से अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को एसटीएफ ने मार गिराया है, तब से शूटर अरमान, साबिर और गुड्डू मुस्लिम ने खुद को पूरी तरह से अंडरग्राउड कर लिया है।अब यह सभी हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल पुलिस से बचने के लिए कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें - Atiq-Ashraf Murder Case : रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने तीनों शूटर हुए पेश, भेजे गए प्रतापगढ़ जेल
   

 

संबंधित समाचार