Bareilly: चोरी से काट लिए 65 पेड़, पुलिस समझौता का बनाती रही दबाव

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

एसपी सिटी से शिकायत के बाद पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पांच लोगों ने 65 पेड़ चोरी से काट लिए। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पर ही 50 हजार रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाने लगी। पीड़ित ने एसपी सिटी राहुल भाटी से मिलकर शिकायत की। एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पदारथपुर निवासी लियाकत अली ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले शराफत अली, उसके पिता मेढ़ू खां, विरासत खां, रिसालत खां और शराफत खां ने उनके खेत में खड़े डेढ़ लाख रुपये के करीब 65 पेड़ काट लिए। आरोप है कि पेड़ काटने का पता चलने पर पूछने गए तो जान से मारने की धमकी दी। लियाकत ने जब पुलिस से इन सभी की शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया। साथ ही उनपर 50 हजार रुपये में समझौता का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्कूल चलो अभियान का असर, अब तक 30 हजार से अधिक नामांकन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

आजमगढ़ को पर्यटन हब बनाने की बड़ी पहल: योगी सरकार ने 617 लाख रुपये स्वीकृत किए, 11 प्राचीन धार्मिक स्थलों का होगा विकास
बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई: एचएम ग्रीन सिटी का संचालक बाबा पठान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
यूपी में सुरक्षा, जांच और आतंकवाद-रोधी इकाइयों को 600 करोड़, आधुनिक पुलिसिंग से लेकर कानून-व्यवस्था सुधार पर सरकार का फोकस
UPHESC Assistant Professor 2026: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा आज से, सख्त इंतजाम
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पारित, आगबबूला अपर्णा यादव ने किया प्रदर्शन: सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया, बोलीं- देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी!