आजमगढ़ को पर्यटन हब बनाने की बड़ी पहल: योगी सरकार ने 617 लाख रुपये स्वीकृत किए, 11 प्राचीन धार्मिक स्थलों का होगा विकास

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: राज्य सरकार ने आजमगढ़ में पर्यटन विकास को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 617 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि 889.77 लाख रुपये की कुल स्वीकृत 11 परियोजनाओं के सापेक्ष जारी की गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत सगड़ी, मुबारकपुर, लालगंज, सदर, निजामाबाद, फूलपुर, पवई, दीदारगंज और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सगड़ी के साल्हेपुर स्थित शिव मंदिर, मुबारकपुर के कठियांव गांव के हनुमान मंदिर, लालगंज के ब्रह्म बाबा स्थल और सदर क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि आश्रम सहित कई प्रमुख स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा दत्तात्रेय आश्रम, गढ़वा हनुमान मंदिर, बधवा महादेव पातालपुरी मंदिर और तेजवर बाबा मंदिर जैसे स्थलों को भी विकसित किया जाएगा।

संबंधित समाचार