लखनऊ : रोडवेज बस के भीतर बारिश का पानी टपकने पर यात्री बोला- धन्यवाद
परिवहन निगम के सोशल एकाउंट पर पोस्ट कर दिया वीडियो
अमृत विचार, लखनऊ। रविवार को अचानक बदले मौसम के दौरान हुई बारिश ने रोडवेज बस की पोल खोल दी। दोपहर कानपुर के झकरकटी बस स्टैंड से चारबाग आ रही एक रोडवेज की साधारण बस की छत से बारिश का पानी टपकने लगा। बस में सफर कर रहे यात्री अब्बास अल्वी ने एक वीडियो बनाकर परिवहन निगम के सोशल एकाउंट पर पोस्ट कर दिया।
अपनी पोस्ट में यात्री ने लिखा कि बस नंबर यूपी 77 एन 7937 के अंदर बारिश का आनंद लेने के लिए धन्यवाद। मेरे पास पकड़ने के लिए एक उड़ान है और मुझे लगता है कि किसी अन्य देश में मुझे इतनी अच्छी सेवाएं नहीं मिलेंगी। इस शिकायत को परिवहन निगम प्रशासन ने उन्नाव डिपो के एआरएम को भेजकर जल्द बस के छत को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ : जाम ने बिगाड़ी सिटी बसों की समय सारणी
