बरेली: भाजपा ने 12 निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटे, अब पार्टी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में टिकट घोषित करने के बावजूद भाजपा और सपा दोनों पार्टियों में उभरे बगावत के सुर
बरेली, अमृत विचार। बगावत होने की आशंका से डरी भाजपा और सपा ने नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से एक दिन पहले रविवार देर शाम वार्डों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की लेकिन फिर भी असंतुष्ट दावेदारों के गुस्से का विस्फोट हो ही गया। सपा ने जिन निवर्तमान पार्षदों का टिकट काटा है, उन्होंने खुले तौर पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
भाजपा ने जिन 12 निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटे हैं, उन्होंने भी पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। हालांकि दोनों पार्टियां बागी तेवर दिखाने वाले अपने दावेदारों को साधने में भी जुट गई हैं।
नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से एक दिन पहले रविवार शाम भाजपा ने शहर के सभी 80 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी की। पिछली बार भाजपा के नगर निगम में 49 पार्षद थे। रविवार को जारी सूची के मुताबिक इनमें से 12 निवर्तमान पार्षदों को टिकट काटकर घर बैठा दिया गया है।
टिकट कटने के बाद इन सभी विरोध जताते हुए पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन कराने का एलान कर दिया है। बता दें कि भाजपा नेताओं ने रविवार को रात आठ बजे सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यालय में उम्मीदवारों को बुलाकर सिंबल बांटे और नामांकन दाखिल करने के लिए अधिकृत कर दिया।
निवर्तमान पार्षदों ने सूची में अपने नाम न देखकर विरोध जताया लेकिन पार्टी नेताओं ने उसकी अनदेखी कर दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिन निवर्तमान पार्षदों का टिकट काटा गया है, उनकी उनके वार्ड में संतोषजनक रिपोर्ट नहीं मिली थी, इसी कारण उनके बजाय नए चेहरे को टिकट दिया गया है। जिन्हें टिकट नहीं मिला है, वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्हें पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाने के बजाय घोषित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाना चाहिए।
उधर, टिकट गंवाने वाले निवर्तमान पार्षदों ने आरोप लगाने भी शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में ऐसे लोगों को टिकट दिया गया है जो पिछली बार भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़े थे और उन्हें हराया था। इसके बावजूद पार्टी ने अपने पार्षदों का टिकट काटकर उन लोगों को टिकट दे दिया है।
वार्ड नाम भाजपा सपा
1 बिहारीपुर सिविल लाइंस सचिन बाबू कश्यप हरिओम
2 जाटवपुरा गरिमा अग्रवाल अनुज कुमार
3 छोटी विहार श्रीमती संजू देवी प्रीति सिंह
4 शुगर फैक्ट्री बृजेश कुमार पाल अब्दुल जब्बार
5 नेकपुर श्रीमती रीतिका किशोर प्रवेश
6 नवादा शेखान छंगामल मौर्य विष्णु मौर्य
7 वीरभट्टी सौरभ कुमार डालचन्द्र
8. माडल टाउन सोनिया अतुल कपूर कमलजीत कौर
9. नौ महला मधु कुदेशिया लज्जावती
10. बड़ी विहार अरुण सिंह संतोष कुमार मौर्य
11 कटरा चांद खां अजय कुमार रत्नाकर सुनील सागर
12. सिठौरा चन्द्रपाल आर्य राहुल ग्वाल
13 शांति विहार श्याम सिंह चौहान अजय शर्मा
14 ब्रह्मपुरा श्रीमती सीता पटेल उर्मिला देवी
15 हजियापुर श्रीमती अर्चना सिंह निखत परवीन
16. संजय नगर श्रीमती बब्ली पटेल कीर्ति अग्निहोत्री
17 हरुनगला श्रीमती गौरी पटेल सुनीता यादव
18 रेलवे कालोनी श्रीमती सुधा सक्सेना अवनीश सिंह
19. कंजादासपुर अरब सिंह यादव नरेश प्रसाद विश्वकर्मा
20 आजमनगर लक्ष्मी नारायण राजपूत मो. आरिफ कुरैशी
21 सुभाष नगर श्रीमती शालिनी वर्मा गीता शर्मा
22 .खलीलपुर रचित वर्मा अमित मौर्य
23 इंदिरा नगर सतीश चन्द्र कातिब भारत भूषण सिंह यादव
24. मौला नगर विकास शर्मा उमान खान
25. मढ़ीनाथ श्रीमती चित्रा मिश्रा शशिबाला
26. आईवीआरआई नरेन्द्र सिंह मो. युसुफ
27. मथुरापुर मीरा देवी इदरीशन
28 फरीदापुर चौधरी साजिद हुसैन मो. अकील
29. रहपुरा चौधरी श्रीमती पूनम सोनी खान
30 स्वाले नगर मदन लाल साहू अलीम खां
31 कटघर श्रीमती सोनी सिंह इरफाना सलीम
32 गांधी उद्यान पुष्पेन्द्र महेश्वरी हरीशंकर
33 बनखंडीनाथ श्रीमती मीनू राठौर परवीन बेगम
34 परतापुर चौधरी कृष्ण पाल राठौर मो. उबैस खां
35 रामपुर बाग बृजेश चंद मिश्रा राजेश कुमार
36. जौहरपुर सुदामा देवी रेहाना बेगम
37 नंदौसी जावित्री कश्यप लक्ष्मी देवी कश्यप
38. बेनीपुर चौधरी श्रीमती हर्ष कुमारी बेबी तबस्सुम
39. कांकर टोला पवन वर्मा आबदा बेगम
40. सहसवानी टोला सरिता रानी नीलम कश्यपप
