बुलंदशहर: पड़ोसी के घर मृत मिली पांच साल की बच्ची, आरोपी हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में पांच साल की बच्ची का शव पड़ोसी के घर में मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ ने पड़ोसी व्यक्ति के साथ मारपीट की। पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच साल की बच्ची रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी और अचानक वह गुम हो गयी। जब उसकी तलाश की गई तो कुछ देर बाद रात करीब आठ बजे बच्ची का शव पड़ोसी के घर में मिला। 

अनूपशहर की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अन्विता उपाध्याय ने बताया कि रविवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में लगभग चार बजे पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। दो-तीन घंटे बाद जब वह अपने घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। बच्ची को ढूंढते हुए वे अपने पड़ोसी के घर पहुंचे, जो नशे का आदी है। 

उपाध्याय ने बताया कि दोनों ने अपनी बच्ची को पड़ोसी के घर में मृत अवस्था में देखा और व्यक्ति भी नशे की हालत में बेहोश पड़ा था। लोगों ने आक्रोश में आकर व्यक्ति के साथ मारपीट की। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सीएम योगी करेंगे नगर निकाय चुनाव प्रचार का शंखनाद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म