चिकित्सा शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया अकाउंट से दो नर्सिंग ऑफिसर की सक्सेस स्टोरी हुई पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिशन निरामया: अभियान के तहत दो नर्सिंग ऑफिसर की स्टोरी की गई है पोस्ट

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ( इंस्टाग्राम) पर दो नर्सिंग ऑफिसर की सक्सेस स्टोरी यानी कि सफलता की  कहानी पोस्ट की है। उत्तर प्रदेश कि जिन दो नर्सिंग ऑफिसर की कहानी चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। उनका नाम एसजीपीजीआई की सीनियर नर्सिंग ऑफीसर सीमा शुक्ला और सेना में तैनात नर्सिंग ऑफिसर (मेजर) नेहा गुप्ता है।

दरअसल, साल 2022 में 8 अक्टूबर के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्सिंग तथा पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर प्लेसमेंट दिलाने के साथ ही भविष्य में अच्छा कैरियर बन सके इसके लिए मिशन निरामया: अभियान की शुरुआत एसजीपीजीआई से की थी।

उस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन निरामया: अभियान के जरिए भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर रखते हुए नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक परिवर्तन की बात कही थी।

उसी के तहत उत्तर प्रदेश का चिकित्सा शिक्षा विभाग लगातार काम कर रहा है और यही कारण है कि चिकित्सा क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले नर्सिंग जैसे सेवा कार्य को लेकर लोगों का रुझान बढ़े। साथ ही यह भी पता चल सके कि नर्सिंग के क्षेत्र में भी लगन और मेहनत के साथ कार्य करने से बुलंदियों पर पहुंचा जा सकता है। इस वजह से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सेवा कार्य में लगी नर्सिंग ऑफिसर सीमा शुक्ला और नर्सिंग ऑफिसर (मेजर) नेहा गुप्ता की सक्सेस स्टोरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रकाशित की है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से प्रकाशित की गई सक्सेस स्टोरी को लेकर नर्सिंग ऑफिसर सीमा शुक्ला और नर्सिंग ऑफिसर (मेजर) नेहा गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनके माता-पिता तथा शिक्षकों के मेहनत का परिणाम है कि आज वह यहां पर है।

नर्सिंग ऑफिसर सीमा शुक्ला ने कहा है कि नर्सिग एक आदर्श और सम्मानित सेवा कार्य है। इस क्षेत्र में आने वालों के लिए मन में सेवा का भाव होना बहुत ही जरूरी है।

https://www.instagram.com/p/CrTP6qDrua4/?igshid=MDJmNzVkMjY%3D

नर्सिंग ऑफिसर (मेजर) नेहा गुप्ता ने बताया है कि नर्सिंग ही ऐसा कार्य है, जिसके जरिए बीमार तथा जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।

https://www.instagram.com/p/CrNKotBLIuB/?igshid=MDJmNzVkMjY%3D

यह भी पढ़ें :केजीएमयू में आर्थ्रोस्कोपी कोर्स कर सर्जन ने सीखी सर्जरी की बारीकियां

संबंधित समाचार