मुरादाबाद : 5.5 हजार कर्मचारी कराएंगे निकाय चुनाव, डीएम बोले- मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं
27-29 अप्रैल तक होगा दूसरे चरण का प्रशिक्षण,
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में नगर निकाय चुनाव में 5.5 हजार मतदान कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। 974 मतदान पार्टियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतों में चार मई नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। इसकी तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी लगे हैं। 974 मतदान पार्टियां बूथों पर लगाई गई हैं।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतदान कर्मचारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण 27-29 अप्रैल तक राजकीय पालीटेक्निक और महिला पालीटेक्निक में दिया जाएगा। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के प्रबंध किए जा रहे हैं। मतदाताओं से अपील है कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: कुत्तों ने सात साल के बच्चे को नोच कर मार डाला, खेत पर पिता को चाय देने जा रहा था मासूम
