Banda Accident : ट्रैक्टर–ट्रॉली की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

बांदा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

बांदा, अमृत विचार। साढू के साथ गांव जा रहे दो बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से भिड़ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को पुलिस ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र चंद्रिका प्रसाद अपने साढू प्रदीप (35) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश के साथ रविवार की रात मोटरसाइकिल में अपने गांव लहुरेटा जा रहे था। लहुरेटा गांव के समीप बने पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार बाइक पीछे से भिड़ गई। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां संतोष की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रदीप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में प्रदीप की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया।

संबंधित समाचार