पूर्णबंदी के बाद 60 लाख से अधिक लोगों ने किया हवाई सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण लागू पूर्णबंदी के बाद घरेलू उड़ानों की दुबारा शुरुआत से अब तक 60 लाख से अधिक यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा “हमारे आसमान और हवाई अड्डों पर गतिविधियाँ तेज हैं। 25 मई …

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण लागू पूर्णबंदी के बाद घरेलू उड़ानों की दुबारा शुरुआत से अब तक 60 लाख से अधिक यात्री हवाई सफर कर चुके हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा “हमारे आसमान और हवाई अड्डों पर गतिविधियाँ तेज हैं। 25 मई से अब तक 67,602 उड़ानों में 60 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं।”

बता दें कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए देश में नियमित यात्री उड़ानें 25 मार्च से बंद कर दी गई थीं। दो महीने बाद 25 मई से कई नये प्रावधानों के साथ सीमित संख्या में नियमित घरेलू यात्री उड़ानों की अनुमति दी गई है। नियमित अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानें अब भी बंद हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को घरेलू मार्गों पर 861 नियमित यात्री उड़ानों का परिचालन हुआ। इनमें 78,968 लोगों ने यात्रा की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार