नोएडा: फर्जी फ्रेंचाइजी बनाकर ठगने वाले गैंग के चार लोग गिरफ्तार, आठ करोड़ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। नोएडा पुलिस ने फर्जी फ्रेंचाइजी बनाकर कर 50 से अभी ज्यादा लोगों को ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया वहीं एक और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने करीब 8 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। दरअसल नोएडा थाना फेस 3 को कुछ लोगों …

गौतमबुद्धनगर। नोएडा पुलिस ने फर्जी फ्रेंचाइजी बनाकर कर 50 से अभी ज्यादा लोगों को ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया वहीं एक और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने करीब 8 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

दरअसल नोएडा थाना फेस 3 को कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि हाइपरमार्ट नाम की एक कंपनी है, जो कि फर्जी फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रही है। नोएडा पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि ये सभी कंपनियां फर्जी हैं, जिनके मालिक भी बेनामी हैं। जांच में ये भी पता चला कि लोगों से 20 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक ठगे गए।

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि, ” करीब 5 फर्जी कम्पनियों के बारे में पता लगा है। 90 खाते पता चले हैं, बैंक से उनकी डिटेल्स मांगी गई है, वहीं आगे की जांच की जा रही है। करीब 8 से 10 करोड़ का माल इन सभी के पास से बरामद किया गया है।”
पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग राज्यों में लोगों से ठगी करते थे।

संबंधित समाचार