Bareilly: परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल, छात्र परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फार्म भरने से रह गए, काउंटर पर फाॅर्म करने को लग रहीं लाइनें

फोटो- बरेली कालेज मे प्राइवेट प्रवेश परीक्षा फार्म जमा करने के लिए स्टूडेन्टस की उमड़ी भीड़।

बरेली, अमृत विचार। स्नातक और परस्नातक की मुख्य परीक्षा के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। अभी तक काफी संख्या में छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। इसके अलावा कई परस्नातक समेत कई सुधार परीक्षाओं के परिणाम भी जारी नहीं हुए हैं, ऐसे में ये छात्र भी फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इसलिए छात्र परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

स्नातक और परस्नातक के संस्थागत परीक्षा फॉर्म 29 मार्च से भरे जा रहे हैं। 30 मार्च से व्यक्तिगत छात्रों के फॉर्म भरने शुरू हुए। विश्वविद्यालय ने छात्रों को 26 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और 28 अप्रैल तक भरे हुए फॉर्म महाविद्यालय में जमा करने का मौका दिया है। अभी तक करीब 2 लाख परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके हैं।

अंतिम समय में अधिक संख्या में छात्र फॉर्म जमा भर रहे हैं। यही वजह है फॉर्म जमा करने के लिए महाविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं की लाइनें लग रही हैं। कई छात्र अभी भी फॉर्म नहीं भर सके हैं। इसलिए तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। समाजवादी छात्रसभा के छात्र नेता रवि पंडित का कहना है कि विश्वविद्यालय के द्वारा सुधार परीक्षा का परिणाम जारी न करने से छात्र परेशान हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की गई जान, मचा कोहराम

संबंधित समाचार