बरेली: पानी की टंकी से कूदकर युवक ने की खुदकुशी, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार देर रात एक युवक ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह कॉलोनी के लोग टहलने निकले तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज और परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे।

मामला सीबीगंज के खड़ौआ गांव में स्थित प्रधानमंत्री आश्रय कॉलोनी का है। बताया जाता है कि कॉलोनी में रहने वाले हाई स्कूल के 16 वर्षीय छात्र आदित्य आर्य उर्फ ओम सोमवार रात फोन पर किसी से बात कर रहा था, इसी दौरान बात करते करते वह कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक चार बहन भाइयों में से चौथे नंबर का था। कॉलोनी के लोग मामला प्रेम प्रसंग का बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: कई वार्डों में निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटने से बढ़ी भाजपा की चुनौती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

झलकारी बाई अस्पताल में बढ़ेगी मरीजों की सुरक्षा, लगेंगे नाइट ग्लो साइन बोर्ड और बनेंगे इमरजेंसी एग्जिट गेट
UP Smart Meter Update: यूपी के 2.96 लाख स्मार्ट मीटरों का डेटा गायब! क्या आपका बिजली बिल भी प्रभावित है? जानिए पावर कॉरपोरेशन का पूरा अपडेट
CM Yogi on Akhilesh : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रुख साफ करें अखिलेश यादव, हाथरस से CM योगी की खुली चुनौती
Ram Mandir Donation Controversy : हिंदू वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति में जुटी सपा, PDA सम्मेलनों में उठाएगी राम मंदिर चंदा विवाद का मुद्दा
Bahraich Encounter : बहराइच में दो पुलिस मुठभेड़ों में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली