UP Board Exam Result: टॉप 10 सूची में अयोध्या के 16 मेधावी, मिस्कत नूर ने हासिल किया दूसरा स्थान
अयोध्या, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल के नतीजों में जनपद के 16 मेधावियों ने प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों में जगह बनाई है। कनौसा कान्वेंट की छात्रा मिस्कत नूर ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है।
वहीं खोजनपुर के ओपीएस इंटर कॉलेज के छात्र आंशिक दूबे ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है। कनौसा की ही छात्रा दीक्षा गुप्ता, कृतिका श्रीवास्तव और समीक्षा तिवारी ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर सातवीं रैंक हासिल की है। कनौसा की ही ममता यादव ने 96.83 व रुदौली मीरमऊ के श्रीराम लखन यादव कालेज के छात्र ह्रदेश भट्ट ने भी 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवीं रैंक हासिल की है।
कनौसा की ही अन्यया द्विवेदी, दृष्टि मनचंदा, हीर सचदेवा व हसनपुर स्थित आरबी एकेडमी की अंशिका चौहान, ग्रामोदय फखरपुर के विशाल वर्मा ने क्रमश: 96.67 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया है। कनौसा की भूमिका कश्यप और फलक जहरा व बीकापुर तेंदुआ माफी के देशदीपक आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग ने 96.50 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें:-UP Board की बड़ी लापरवाही: 94 फीसदी मिले अंक फिर भी फेल हुई छात्रा, सीएम से लगाई जांच की गुहार
