शाहजहांपुरः नेटमार्ट कंपनी की बरेली मैनेजर समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। सदर बाजार पुलिस ने एसपी के आदेश पर इज्जतनगर बरेली निवासी मार्क्स नेटमार्ट लिमिटेड कंपनी की मैनेजर और रिटायर पोस्टमैन समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। मामले की रिपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर ने दर्ज कराई है। थाना सदर बाजार के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। सदर बाजार पुलिस ने एसपी के आदेश पर इज्जतनगर बरेली निवासी मार्क्स नेटमार्ट लिमिटेड कंपनी की मैनेजर और रिटायर पोस्टमैन समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। मामले की रिपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर ने दर्ज कराई है।

थाना सदर बाजार के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी दिनेश चंद्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह मर्कस नेटमार्ट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है। उसकी फर्म 2010 में आरओसी कानपुर से पंजीकृत है। यह कंपनी रियल एस्टेट का कार्य कर रही है और ग्राहकों को एकमुश्त व किश्तों में भी प्लाट देने की सुविधा प्रदान करती है।

उसकी मां मंजू रानी शुक्ला पोस्ट ऑफिस में वर्ष 1983 से बतौर अभिकर्ता कार्यरत हैं। पोस्ट ऑफिस में रामचंद्र मिशन क्षे़त्र के फत्तेहपुर रेती निवासी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव पोस्टमैन थे। इस कारण उनसे संबंध प्रगाढ़ हो गए। वृजविहार काॅलोनी निवासी चंद्रप्रकाश ने अपने बेटे अनुज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, पुत्रवधू प्रीति और महिमा वर्ष 2013 में भाग चुकी रामेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में एजेंट के रूप में काम करते थे।

इन चारों लोगों ने सैकड़ों लोगों का करीब 30-40 लाख रुपए रामेल इंडस्ट्रीज कंपनी में निवेश कराया था। कंपनी भागने के बाद निवेशक अपना जमा रुपया मांगने लगे और चारों लोगों को परेशान करने लगे। निवेशकों से तंग आकर चारों ने उसकी मां की जान पहचान का हवाला देकर मार्क्स नेटमार्ट कंपनी में काम देने, एजेंट बनाने का आग्रह किया। जिस पर उसने चारों को नेटमार्ट कंपनी में एजेंट बना दिया। इसके बाद चंद्रप्रकाश की पत्नी सरवन देवी भी उसकी कंपनी में एजेंट के रूप में काम करने लगी।

पीड़ित ने बताया कि चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने रामेल इंडस्ट्रीज में किए गए निवेश का भुगतान करने के लिए लाखों रुपया उससे उधार लिया है, जो आज तक वापस नहीं किया। यही नहीं, उसकी कंपनी की मैनेजर रुचि सक्सेना से मिलकर उन लोगों ने बिना रुपया जमा करें लाखों रुपए के फर्जी बांड बना लिए, जिसे दिखाकर वह लोग डरा धमकाकर रंगदारी मांग रहे हैं और नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने मामले में शामिल चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सरवन देवी, बेटे अनुज कुमार, मनोज कुमार, पुत्रवधू प्रीति, महिमा, मंजू सक्सेना और उनके पति राकेश कुमार, इज्जतनगर बरेली निवासी रुचि सक्सेना पत्नी उमाकांत के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला सदर कोतवाली में दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार