मुंबई में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़: उज्बेक की दो महिलाएं छुड़ाई गईं , चार लोग गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उज्बेक की दो महिलाओं को उपनगरीय अंधेरी के एक होटल से छुड़ाया और गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा के प्रवर्तन प्रकोष्ठ ने खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार शाम अंधेरी पूर्व के एक होटल पर छापा मारा और उज्बेक की दो महिलाओं को बचाया। अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने उज्बेक की दोनों महिलाओं को भारतीय नागरिक के तौर पर पेश करने के लिए उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट भी ले लिए थे और उन्हें लौटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। 

ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने अपने बंगले के ‘‘सौंदर्यीकरण’’ पर 45 करोड़ रुपये खर्च किये: भाजपा 

संबंधित समाचार