बरेली: आधा किलो अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। झारखंड से अफीम की तस्करी करने के लिए बरेली आए तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर हिरासत में ले लिया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास पुलिस को आधा किलो अफीम मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह इससे पहले जिले के फरीदपुर और अलीगंज में अफीम …

बरेली,अमृत विचार। झारखंड से अफीम की तस्करी करने के लिए बरेली आए तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर हिरासत में ले लिया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास पुलिस को आधा किलो अफीम मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह इससे पहले जिले के फरीदपुर और अलीगंज में अफीम की सप्लाई पहुंचा चुका है।

शुक्रवार की रात किला चौकी इंचार्ज सनी चौधरी अपने इलाके में चेकिंग कर रहे थे। रात में 11 बजे के लगभग उन्हें स्वालेनगर करबला के पास एक संदिग्ध लड़का उन्हें देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने चोर समझाकर उसका पीछा किया और पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को उसकी कमर से बंधा हुआ एक कपड़ा मिला। उसे खोला गया तो उसमें से आधा किलो अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड के चतरा का रहने वाला है। वह अफीम की डिलीवरी करने आया था। रात में उसे फोन पर कोई और संपर्क करता, जिसे अफीम पहुंचानी थी, लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि इससे पहले वह फरीदपुर और अलीगंज में अफीम की पहुंचा चुका है। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार