बरेली: अब उपभोक्ता घर बैठे बना सकेंगे बिजली का बिल
बरेली,अमृत विचार। उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल जमा करने के लिए सब स्टेशन के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। नई योजना के तहत उपभोक्ता अब घर बैठे अपना बिजली का बिल बना सकते हैं। वहीं लगातार बढ़े हुए बिल की शिकायत मिलने पर विभाग ने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। कोरोना काल में …
बरेली,अमृत विचार। उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल जमा करने के लिए सब स्टेशन के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। नई योजना के तहत उपभोक्ता अब घर बैठे अपना बिजली का बिल बना सकते हैं। वहीं लगातार बढ़े हुए बिल की शिकायत मिलने पर विभाग ने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है।
कोरोना काल में सरकार बहुत जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलने की अपील कर रही है, इसलिए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए अब घर बैठे की बिजली बिल बनाने की सुविधा मुहैया कराने के लिए एक वेबसाइट लांच की है। जिसके तहत सबसे पहले उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट आईडी और बिल नंबर एसबीएम की जरूरत होगी। जो पुराने बिल पर मिल जाएगा। उसके बाद बिल खुद बनाने के लिए मीटर की रीडिंग डालकर बिल खुद बना सकते हैं।
बाद में बिल को मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी रजिस्टर कराने के बाद बिल प्राप्त करने के लिए सबस्क्राइब के ऑप्शन पर क्लिक कर उसके बाद 24 घंटे बाद बिल बनकर मोबाइल पर आ जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी उपभोक्ता का मीटर तेज चल रहा है। मीटर का बिल नहीं मिल रहा है। बिल संबधित तमाम शिकायतों को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
9119930004
9511113101
9511113102
9511113102
9119930008
“उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सभी सब स्टेशन पर खुद बिल बनाने की जानकारी के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। अब वह खुद ही घर पर बिल बनाकर जमा कर सकते हैं।” -सत्यार्थ गंगवार, एसडीओ, सिविल लाइंस
