Kanpur Dehat : देशी शराब ठेका में बेहोश मिला सेल्समैन, पड़ोसी ने अनहोनी की आशंका पर दी पुलिस को सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में देशी शराब ठेका में बेहोशी हालत में सेल्समैन मिला।

कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र के कारी कलवारी गांव के देशी शराब ठेके में सेल्समैन बेहोशी की हालत में दुकान के अंदर पाए जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा थाना क्षेत्र के कारी कलवारी गांव के देशी शराब ठेके में सेल्समैन बेहोशी की हालत में दुकान के अंदर पाए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कारी कलवारी गांव के देशी शराब ठेके में कठेठी थाना गजनेर निवासी जगतपाल सिंह चैहान (52) सेल्समैन का काम करता था। बुधवार सुबह नौ बजे तक ठेके से बाहर न निकलने पर पड़ोसी दुकानदारों ने खिड़की से झांक अंदर देखा तो सेल्समैन तख्त पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। जिस पर अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने जगतपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सेल्समैन के परिजनों को घटना के बावत जानकारी दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया शराब ठेका सेल्समैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित समाचार